आबकारी विभाग चलाएगा सघन चैकिंग अभियान, यहां अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार…

नैनीताल: जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में शुक्रवार से 13 दिसम्बर 2024 तक आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब केे विरूद्व सघन अभियान चलाया जायेगा।

जिला आबकारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि जनपद में 29 नवम्बर (शुक्रवार) से 13 दिसम्बर तक अवैध शराब, जहरीली मिलावटी शराब, अवैध रूप से अन्य प्रदेशों से तस्करी कर लाये जाने वाले लोगो के विरूद्व अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया विगत गुरूवार को नैनीताल, हल्द्वानी एवं रामनगर में छापेमारी की गई। रामनगर क्षेत्र में छोई एवं जस्सागंजा मे टीम द्वारा चैकिंग व दबिश दी गई जिसमें 2 अभियुक्तों के विरूद्व धारा 60 में अभियोग दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया अभियुक्तों से अवैध देशी शराब 6 बोतल, विदेशी शराब 8 बोतल तथा कच्ची शराब 12 बोतल, लीटर मादक वस्तुएं पकडी गई। उन्होने बताया जनपद में अवैध शराब के विरूद्व रोकथाम लगाये जाने हेतु विशेष सघन प्रवर्तन कार्य नियमित किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment