Breaking: केदारनाथ मे हवाई दुर्घटना, कोई हताहत नहीं…

 

केदारनाथ। धाम से एक दूसरे हैलीकाप्टर की मदद से टोचन कर रिपेयरिंग के लिए ले ज़ाया जा रहा हैलीकाप्टर की टोचन वायर टूट जाने से हैलीकाप्टर ज़मीन पर गिरकर चकनाचूर हो गया।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।हालाँकि घटनास्थल पर एसडीआरएफ़ के जवानो द्वारा क्षतिग्रस्त हैलीकाप्टर के मलबे में सर्चिंग अभियान जारी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह केदारनाथ धाम से एमआई 17 हैलीकाप्टर की मदद से एक ख़राब हैलीकाप्टर को टोचन कर रिपेयरिंग के लिए ले ज़ाया जा रहा था,हवा में संतुलन बिगड़ने के कारण टोचन वायर टूटने से ख़राब हैलीकाप्टर ज़मीन पर गिरकर चकनाचूर हो गया,ग़नीमत रही की संतुलन बिगड़ने से एमआई 17 हैलिकॉप्टर को कोई नुक़सान नहीं पहुँचा।

Related posts

Leave a Comment