प्रेमनगर में बीच सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां प्रेमनगर में बीच सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना प्रेमनगर में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट के नजदीक की है। यहां बीच सड़क पर 14000 लीटर से भरे पेट्रोल के टैंकर को अचानक आग लग गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गयी। आनन-फानन में दलकल को इसकी सूचना दी गई।  सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि घटना से  पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से यह हादसा टल गया है।नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सही समय पर अगर आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

वहीं दूसरी ओर देर रात श्रीनगर के एक फल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे फल जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं डांग गांव के जंगल में भी रात में आग लगी दिखाई दी।

Related posts

Leave a Comment