कार्रवाई: रेहड़ी फल वालों की आइडेंटी के लिए निगम तैयार, व्यापारियों मे भी उत्साह…

देहरादून। उत्तराखंड में अब कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के रेहड़ी ठेली नहीं लगा पायेगा। जिसको लेकर CM पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द नगर इकाई क्षेत्रों मे

रेहड़ी ठेली लगाने वालों के पहचान पत्र जारी करे। ऐसे मे तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे भी यह प्रक्रिया निगम ने शुरू कर कर दी है। निगम का दावा है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी मिलने पर नगर क्षेत्र के रेहड़ी फड़ वालों मे भी उत्साह देखा जा रहा है।

उनका मानना है कि पहचान पत्र बनने के बाद उन्हें दिक्क़तो का सामना नहीं करना पड़ेगा। नहीं तो इससे पूर्व बिना पहचान उन्हें रोजगार के लिए ठेली लगाने मे भी दिक्क़ते आ रही थी। बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश पर्यटन क्षेत्र होने के चलते यंहा छोटा मोटा व्यापार करने के लिए हजारों की तादात मे कई बाहरी प्रान्त के लोग रेहड़ी फड़ लगाते हैं। जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। निगम का मानना है कि पहचान पत्र जारी किये जाने के बाद अनावश्यक अतिक्रमण पर भी अंकुश लग सकेगा।

Related posts

Leave a Comment