ट्रांसफर: तबादला ऐक्ट के तहत होंगे बंपर तबादले, कई अधिकारी होंगे इधर-उधर…

देहरादून। आचार संहिता के चलते विभागों में अभी तक तबादले नहीं हो पाए थे, जबकि 10 जून तक तबादलों की अंतिम समय सीमा है। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। इस वजह से कई विभागों ने राज्य सरकार से तबादलों की तय सीमा को बढ़ाने की गुजारिश की है।

आचार संहिता हटने के बाद जिलों से लेकर सचिवालय तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला जा सकता है। वर्तमान में कई जिलाधिकारी डेढ़ से दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इधर, जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव के कारण फिर अचार संहिता लागू हो सकती है, इस कारण भी सचिवालय से लेकर जिलों में तक व्यापक तबादले होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment